This Website for Those Students who are searching for a platform to study online in their own Language Hindi, on this website they will learn all courses like IAS, programming, web designing, data science, and competitive exam preparation, etc.


Hello word in python

Hello word in Python

Hello word






Python में आप कोई भी code दो प्रकार से लिख और execute करवा सकते है। पहला तो interactive mode और दूसरा script mode होता है। Python interpreter इन दोनों ही modes में कार्य करता है।



Interactive Mode (Shell)

Interactive mode में अपना पहला program run करने के लिए सबसे पहले आप python command line interpreter या python IDLE को start कीजिये और उसमे निचे दिया गया code type कीजिये।  

print(“Hello Python”)

output: Hello Python

ऊपर दिए गए code को लिखने के बाद enter press कीजिये। आपके enter press करते है ऊपर दिया गया code execute हो जायेगा और आपको निचे दी गयी images की तरह output show होगा। 

Interactive mode में code save नहीं होता है उसे साथ ही execute कर दिया जाता है। बड़े code को save करने और उसे दुबारा use करने के लिए script mode use किया जाता है। 



Script Mode



Script mode में python program run करने के लिए सबसे पहले आप किसी text editor में अपना python program (code) लिखते है। आप चाहे तो इसके लिए python IDLE के editor को भी use कर सकते है।

Python IDLE को use करने के लिए File menu पर click करके New option को choose कीजिये। 

अपने code को लिखने के बाद आप इसे एक नाम देकर .py extension से save करते है। आपके ऐसा करने पर वह file एक python code file का रूप ले लेती है।

जैसे की निचे दी गयी image में HelloWorld एक python code file आपको show हो रही है। 

अपना python code लिखने और उसे .py extension के साथ save करने के बाद आप उसे दो प्रकार से execute कर सकते है। पहला तो आप Python IDLE को use कर सकते है और दूसरा आप python command line interpreter use कर सकते है। 

आइये इन दोनों ही तरीकों से आपका पहला python program run करने का प्रयास करते है। 



Python IDLE Script Mode 



IDLE में script mode में program को execute करने के लिए सबसे पहले आप IDLE को open करते है। इसके बाद आप File menu पर click करते है और open option को choose करते है। 

इसके बाद आप .py extension से save की गयी file को ढूँढ़ते है और open करते है। 

इसके बाद उस file का code IDLE में खुल जाता है। 

इसके बाद आप menu bar में दिए गए Run menu option पर click करते है और फिर उसमें Run Module option पर click करते है। ऐसा करने पर आपका code execute हो जाता है और आपको output show हो जाता है। 

आप चाहे तो directly F5 press करके भी program को run करवा सकते है। 



Python Command Line Interpreter Script Mode



Python script mode file को command line interpreter से execute करने के लिए सबसे पहले आप Windows Command Prompt को open करते है। 

इसके बाद आप command prompt से उस directory को access करते है जिसमे .py extension से save की गयी आपकी python code की file है। 

इसके बाद आप उस python file का नाम extension के साथ लिखकर enter press करते है। ऐसा करते ही वह file execute हो जाती है और आपको output show हो जाता है। 

आप program के नाम के पूर्व python लिखकर भी उस program को execute कर सकते है।

Previous
Next Post »

Quote

"Educationists should build the capacities of the spirit of inquiry, creativity, entrepreneurial and moral leadership among students and become their role model."

Dr. Abdual Kalam